कलेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर अनियंत्रित ट्रक सडक़ के किनारे बने अमीर बिगहा निवासी विकास कुमार पिता स्वर्गीय राधा सिंह के घर में घुस गया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि ट्रक गया से गिट्टी लाद कर पटना जा रहा था तभी 3 बजे भोर में अमीर बीघा का ट्रक अनियंत्रित हो गया इस घटना में ट्रक के ड्राइवर मौके से फरार हो गया हालांकि उसको भी हल्की-फुल्की चोटें आई होगी। लोगों ने आशंका जाहिर की कि ट्रक ड्राइवर नींद में गाड़ी चला रहा था तभी उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे घर में घुस गई। जिससे घर का छत और दीवार टूट गया जिस कारण विकास की मां दब गई। वहीं पत्नी और बच्चे बच गए। सूचना पाकर कलेर थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार अपने पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। हॉट ट्रक के पीछे खिंचवा कर घायलों को बाहर निकाला।इस घटना में बुरी तरह घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन लगाकर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके सीने और पैर में काफी गंभीर रूप से चोट आई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया है।

No comments:
Post a Comment